Headline
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या घंटों कुर्सी पर बैठे रहना बन रहा है हार्ट अटैक की वजह? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
‘बेबी डू डाई डू’ का धमाकेदार इंट्रो वीडियो रिलीज
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए रंगमंच और सांस्कृतिक गतिविधियां अत्यंत आवश्यक- जिलाधिकारी
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
ACC विंग के 73 कैडेट्स ने पूरी की ट्रेनिंग, चेतवुड हॉल में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
“निखण्यां जोग” की OTT पर एंट्री, वीडियोज अलार्म बना उत्तराखंडी सिनेमा का नया डिजिटल घर
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खेत बचाओ अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान, किसानों ने लिया मिट्टी और कृषि संरक्षण का संकल्प
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
खाद्य सुरक्षा मानकों पर सख्ती, होटल संचालकों को किया जागरूक
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, बेटा और मामा ही निकले आरोपी
डोईवाला क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, बेटा और मामा ही निकले आरोपी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी
आयरलैंड-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी

राहुल द्रविड़ बने रहेंगे टीम इंडिया के हेड कोच, बीसीसीआई ने सपोर्ट स्टाफ के कार्यकाल को बढ़ाने का किया फैसला

राहुल द्रविड़ बने रहेंगे टीम इंडिया के हेड कोच, बीसीसीआई ने सपोर्ट स्टाफ के कार्यकाल को बढ़ाने का किया फैसला

मुंबई। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। राहुल द्रविड़ एंड कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट का एक्सटेंशन बीसीसीआई ने कर दिया है। एक बार फिर से यही दिग्गज भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ की कमान संभाले रखेंगे। वर्ल्ड कप 2023 के साथ राहुल द्रविड़ और उनके साथ बल्लेबाजी कोच, फील्डिंग कोच और गेंदबाजी कोच का कार्यकाल समाप्त हो गया था।

बीसीसीआई ने मीडिया रिलीज जारी करते हुए कहा है मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और टीम इंडिया के सहयोगी स्टाफ के लिए अनुबंध का विस्तार किया है। हाल ही में संपन्न आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बाद उनके अनुबंध की अवधि समाप्त होने के बाद बीसीसीआई ने राहुल द्रविड़ के साथ सार्थक चर्चा की और सर्वसम्मति से कार्यकाल को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की। बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर, फील्डिंग कोच टी दिलीप और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का भी कार्यकाल बढ़ा है।

बोर्ड ने राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा है कि भारतीय टीम को तैयार करने में द्रविड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और उनकी असाधारण व्यावसायिकता की हम सराहना करते हैं। बोर्ड एनसीए के प्रमुख और स्टैंड-इन हेड कोच के रूप में उनके अनुकरणीय भूमिकाओं के लिए वीवीएस लक्ष्मण की भी सराहना की। अपनी प्रसिद्ध ऑन-फील्ड साझेदारियों के समान द्रविड़ और लक्ष्मण ने भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने में मिलकर काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top