बाहुबली के डायरेक्टर की बायोग्राफी ‘मॉडर्न मास्टर्स: एस.एस राजामौली’ की रिलीज डेट आउट

बाहुबली और आरआरआर जैसी मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म के डायरेक्टर एस.एस राजामौली की बायोग्राफी डॉक्यूमेंट्री की रिलीज डेटा का एलान हो गया है. नेटफ्लिक्स ने दिग्गज डायरेक्टर की बायोग्राफी का एलान कर एक पोस्टर भी छोड़ा है. नेटफ्लिक्स ने राजामौली की बायोग्राफी के टाइटल के साथ-साथ इसकी रिलीज डेट का भी एलान किया है. अब सोशल मीडिया पर इसका खूब हल्ला मच रहा है.
नेटफ्लिक्स राजामौली की बायोग्राफी डॉक्यूमेंट्री को लेकर लंबे समय से चर्चा में था. राजामौली की डॉक्यूमेंट्री की नाम मॉडर्न मास्टर्स: एस एस राजामौली है, जिसे अपलोज एंटरटेनमेंट और फिल्म कंपेनियोन बनाया है।

राजामौली की डॉक्यूमेंट्री पहली ऐसी फिल्म है, जो फिल्म और उनके डायरेक्टर पर बात करती है. उन लोगों की बात करती हैं जो इंडियन सिनेमा के मास्टर्स हैं, जिनका सिनेमा अलग दुनिया का है. बता दें, नेटफ्लिक्स आगामी 2 अगस्त को राजामौली की बायोग्राफी डॉक्यूमेंट्री स्ट्रीम करने जा रहा है. वहीं, सोशल मीडिया पर राजामौली की फिल्मों के दिवाने फैंस अब उन्हें बधाईयां दे रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें 2 अगस्त का बेसब्री से इंतजार है. एक्स हैंडल पर राजामौली के फैंस उनकी इस डॉक्यूमेंट्री के पोस्टर को शेयर कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं.
बता दें, राजामौली ने अभी तक अपने करियर में जितनी भी फिल्में है की हैं, उसमें लगभग सभी हिट हैं. इसमें मगाधीरा, मक्खी, बाहुबली 1, बाहुबली 2 और पिछली मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर शामिल है।

One thought on “बाहुबली के डायरेक्टर की बायोग्राफी ‘मॉडर्न मास्टर्स: एस.एस राजामौली’ की रिलीज डेट आउट”

  1. Excellent site you have here but I was curious about if you knew of
    any message boards that cover the same topics discussed in this article?
    I’d really like to be a part of online community where I can get advice from other experienced people
    that share the same interest. If you have any suggestions, please let me know.
    Bless you! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top