Headline
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

मानसून सत्र के पहले दिन संसद में हंगामा, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया पक्षपात का आरोप

मानसून सत्र के पहले दिन संसद में हंगामा, राहुल गांधी ने सरकार पर लगाया पक्षपात का आरोप

संसद के बाहर बोले राहुल गांधी- “प्रधानमंत्री सदन से चले गए, हमें बोलने की अनुमति नहीं मिली”

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को भारी हंगामे और विपक्ष के तीखे विरोध के साथ हुई। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें सदन में बोलने का मौका नहीं दिया गया।

सत्र की कार्यवाही स्थगित होने के बाद संसद भवन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “मैं विपक्ष का नेता हूं, मेरा काम है मुद्दे उठाना। लेकिन सरकार के मंत्री तो बोल सकते हैं, हमें बोलने की इजाजत नहीं दी जा रही। ये मेरा संवैधानिक अधिकार है, लेकिन बार-बार बाधित किया जा रहा है।”

सरकार पर “नया तरीका” अपनाने का आरोप
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री सदन में मौजूद नहीं रहे। अगर सरकार की ओर से चर्चा की अनुमति दी जाती, तो हम भी अपनी बात रखते। लेकिन सरकार एक नया तरीका अपना रही है, जिसमें विपक्ष को बोलने से रोका जा रहा है।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष का जोरदार विरोध
लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सशस्त्र बलों ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के जवाब में सख्त कार्रवाई की थी।

लोकसभा अध्यक्ष ने नियमों की दी दुहाई
हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन को नियमों के अनुसार ही चलाया जाएगा। उन्होंने कहा, “प्रश्नकाल के बाद सभी को अपने मुद्दे उठाने का अवसर मिलेगा, लेकिन तख्तियां दिखाना और नारेबाजी स्वीकार्य नहीं है। अगर सदस्य विधिवत नोटिस देंगे, तो हर सांसद को पर्याप्त समय दिया जाएगा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top