Headline
अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान
अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान
‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां
‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां
भीमताल से नौकुचियाताल मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 2करोड़ 45लाख स्वीकृत, जल्दी शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य- राम सिंह कैड़ा
भीमताल से नौकुचियाताल मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 2करोड़ 45लाख स्वीकृत, जल्दी शुरू होगा डामरीकरण व सुधारीकरण का कार्य- राम सिंह कैड़ा
देवराना गांव में गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में आक्रोश, वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
देवराना गांव में गुलदार के आतंक से ग्रामीणों में आक्रोश, वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा
एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, SSP ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
उप निरीक्षक से निरीक्षक बने कुन्दन राम, SSP ने पिपिंग सेरेमनी में किया सम्मानित
कोटद्वार में बढ़ते जलस्तर के बीच नदी में फंसे 12 वर्षीय बालक को SDRF ने रोप रेस्क्यू से बचाया
कोटद्वार में बढ़ते जलस्तर के बीच नदी में फंसे 12 वर्षीय बालक को SDRF ने रोप रेस्क्यू से बचाया

संभल हिंसा- हालात में सुधार, स्कूल खुले लेकिन इंटरनेट सेवा अभी भी बंद

संभल हिंसा- हालात में सुधार, स्कूल खुले लेकिन इंटरनेट सेवा अभी भी बंद

संभल। विवादित जामा मस्जिद परिसर में रविवार को सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के तीसरे दिन मंगलवार को स्थिति सामान्य होती नजर आई। हिंसा में चार लोगों की मौत और करीब 20 लोगों के घायल होने के बाद जिले में तनाव बना हुआ था। हालांकि, आज स्कूल खुल गए हैं और रोजमर्रा की जरूरतों की दुकानें भी खुली नजर आईं।

25 लोग गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद
सोमवार को पुलिस ने इस मामले में 25 लोगों को गिरफ्तार किया और अब तक सात प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें संभल के सांसद जिया उर रहमान वर्क और विधायक के पुत्र सुहैल इकबाल सहित 2750 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर जिले में इंटरनेट सेवा आज भी बंद है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उपद्रवियों की पहचान के लिए वीडियो खंगाल रही पुलिस
पुलिस ड्रोन, सीसीटीवी और मोबाइल फुटेज के आधार पर उपद्रवियों की पहचान में जुटी है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि जिन लोगों ने संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उनसे इसकी भरपाई की जाएगी।

पुलिस की गोली से मौत नहीं: एसपी
एसपी बिश्नोई ने स्पष्ट किया कि पुलिस ने सिर्फ ‘प्लास्टिक बुलेट’ का इस्तेमाल किया और किसी की मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी इस बात की पुष्टि की है।

सुरक्षा कड़ी, बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक
संभल में स्थिति सामान्य रखने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात है। रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) को भी तैनात किया गया है। जिलाधिकारी ने 30 नवंबर तक जिले में बाहरी व्यक्तियों और जन प्रतिनिधियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

तनावपूर्ण इलाकों में सन्नाटा
जबकि जिले के अधिकांश हिस्सों में हालात सामान्य हैं, हिंसा प्रभावित इलाकों में अभी भी सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रशासन ने जनता से शांति बनाए रखने की अपील की है और जल्द ही जिले में पूर्ण सामान्य स्थिति बहाल करने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top