Headline
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू

SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू

देवप्रयाग। देवप्रयाग-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक सड़क हादसा हो गया। बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो युवक अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, दुर्घटना देवप्रयाग से लगभग पांच किलोमीटर पहले श्रीनगर की ओर हुई। हादसे की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक ललित मोहन भट्ट के नेतृत्व में SDRF पोस्ट श्रीनगर की टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर SDRF ने देवप्रयाग पुलिस के साथ मिलकर सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

दुर्गम और चुनौतीपूर्ण भूभाग के बावजूद SDRF जवानों ने खाई में उतरकर दोनों घायलों तक पहुंच बनाई। कठिन परिस्थितियों में चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान दोनों युवकों को जीवित अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार देने के पश्चात एंबुलेंस से बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया।

घायलों की पहचान पीयूष शर्मा (19) पुत्र जितेंद्र शर्मा तथा हर्ष कुशवाहा (22) पुत्र राजकुमार कुशवाहा, निवासी शिवपुरी, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। हादसे में दोनों युवकों के पैर और कमर में चोटें आई हैं।

SDRF की त्वरित कार्रवाई, बेहतर समन्वय और प्रशिक्षित रेस्क्यू कौशल के चलते दोनों युवकों की जान बचाई जा सकी। स्थानीय लोगों ने भी रेस्क्यू टीम के प्रयासों की सराहना की है।

Back To Top