नई दिल्ली। भारतीय टीम ने सुपर-8 का आगाज जीत के साथ किया है। अब उसकी नजरें एक और जीत हासिल कर सेमीफाइनल के टिकट पर अपना नाम लिखवाने की है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप के अपने अगले मैच में बांग्लादेश का सामना करना है। इस मैच में जीत भारत की सेमीफाइनल की दावेदारी को काफी मजबूत कर देगी। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि बारिश बाधा न बने।
भारत और बांग्लादेश के बीच ये मैच एंटिगा के सर विवियन रिचर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम की पिच पर भी सभी की नजरें होंगी। यूं तो वेस्टइंडीज में पिचें स्पिनरों की मददगार हैं लेकिन कुछ पिचें ऐसी हैं जहां तेज गेंदबाजों को भी अच्छी मदद मिलती है।
इस पिच पर भारत और बांग्लादेश से पहले साउथ अफ्रीका और अमेरिका के बीच मैच खेला गया था। साउथ अफ्रीका ने इस मैच में विशाल स्कोर खड़ा किया था। अमेरिका की टीम इस टारगेट को हासिल नहीं कर पाई थी लेकिन इस टीम ने अच्छी लड़ाई लड़ी थी। इसी पिच पर शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैच था और इस मैच में बल्लेबाजी ज्यादा मुश्किल लग नहीं रही थी। यहां की पिच बल्लेबाजों को मदद करती है लेकिन समय के साथ ये पिच थोड़ी धीमी हो जाती है। जो भी कप्तान टॉस जीतेगा वो पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगा क्योंकि दूसरी पारी में चेज करना यहां मुश्किल हो जाता है।
ये मैच एंटीगा के समयानुसार सुबह 10 बजे से दिन के दो बजे तक खेला जाएगा। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान तापमान 30 डिग्री तक रहेगा। इस दौरान बारिश की संभावना 18 से 24 प्रतिशत तक जताई गई है। यानी मैच में खलल पड़ सकता है लेकिन इस बात की गुंजाइश नहीं है कि मैच पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ जाए. लेकिन एक बात गौर करने वाली ये है कि ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था और ऑस्ट्रेलिया को डकवर्थ लुइस नियम के तहत विजेता घोषित कर दिया गया था।



Undeniably believe that which you said. Your favorite reason seemed to be
on the web the easiest thing to be aware of. I say to
you, I certainly get irked while people think about worries
that they plainly don’t know about. You managed to hit the nail upon the top and also defined out the whole thing without
having side-effects , people could take a signal.
Will likely be back to get more. Thanks xnxx