Headline
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत

राजकुमार राव की आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की रिलीज तारीख बढ़ी आगे, अब इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक 

राजकुमार राव की आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की रिलीज तारीख बढ़ी आगे, अब इस दिन देगी सिनेमाघरों में दस्तक 

अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री वामिका गब्बी पहली बार एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म की घोषणा करते हुए निर्माताओं की ओर से इसका टीजर जारी किया गया था। ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी। अब फिल्म को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। मेकर्स ने जानकारी दी है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ गई है। इससे अब राजकुमार राव की फिल्म का क्लैश सनी देओल की ‘जाट’ से होने से बच गया है।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर साझा किया नया पोस्टर
फिल्म के मेकर्स की ओर से एक नया मोशन पोस्टर जारी किया गया है। जिसमें फिल्म की नई रिलीज डेट की जानकारी दी है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ये फिल्म अब 10 अप्रैल की जगह 9 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के मेकर्स मेडॉक फिल्म्स की ओर से इस मोशन पोस्टर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा गया, “अपनी हल्दी में ही अटक गए रंजन और तितली। क्या उनकी शादी का दिन आएगा कभी? पता चलेगा 9 मई को। ‘भूल चूक माफ’ सभी सिनेमाघरों में।”

पहले टीजर में दिखी थी फिल्म की कहानी की झलक
फिल्म के जारी पहले टीजर में राजकुमार राव और वामिका गब्बी के किरदारों को अपनी शादी की उत्सुकता से तैयारी करते हुए दिखाया गया था। टीजर में शादी की तारीखें तय करने से लेकर हल्दी तक के दृष्य दिखाए गए थे। दोनों की शादी 30 तारीख को होना तय होता है। फिर शादी से एक दिन पहले रात को सोने के बाद जब राजकुमार राव अगले दिन उठते हैं तो पता चलता है कि अभी तो 29 तारीख ही है। इसके बाद राजकुमार राव का किरदार परेशान हो जाता है और फिल्म एक बड़े ट्विस्ट की ओर इशारा करती है।

‘जाट’ की वजह से टली रिलीज !
फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने के पीछे की एक वजह 10 अप्रैल को आ रही सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ भी हो सकती है। क्योंकि सनी देओल-रणदीप हुड्डा की ‘जाट’ को लेकर काफी ज्यादा बज बना हुआ है। फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा।

करण शर्मा ने किया फिल्म का निर्देशन
टीजर में नजर आए कई सारे पंच लाइंस से भरपूर इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन करण शर्मा ने किया है। फिल्म मैडॉक फिल्म्स के अंतर्गत निर्मित की गई है जिसे दिनेश विजन ने प्रोड्यूस किया है।

आखिरी बार ‘स्त्री 2’ में नजर आए थे राजकुमार राव
वर्कफ्रंट की बात करें तो राजकुमार राव आखिरी बार फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आए थे। जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके अलावा राजकुमार राव अपनी आगामी फिल्म ‘मालिक’ को लेकर भी चर्चाओं में बने हुए हैं। वहीं वामिका गब्बी आखिरी बार वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘बेबी जॉन’ में नजर आई थीं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top