Headline
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में चमकेगा उत्तराखंड : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
एनडीएमए सदस्य डाॅ. असवाल ने आपदा की तैयारियों को परखा
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
आगामी नेशनल गेम्स में पदकों की संख्या बढ़ाने पर करें फोकस : रेखा आर्या
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल कर्मचारी के परिजनों को सौंपा ₹50 लाख की बीमा राशि का चैक
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत
टिहरी में दर्दनाक सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, एक महिला की मौत

बाहर निकलती तोंद को स्लिम-ट्रिम बनाने के लिए खाना शुरू करें ये सफेद चीज, महीनेभर में दिखेगा असर

बाहर निकलती तोंद को स्लिम-ट्रिम बनाने के लिए खाना शुरू करें ये सफेद चीज, महीनेभर में दिखेगा असर

आजकल बड़ी संख्या में लोगों की तोंद कपड़ों के बाहर झांकती नजर आती है। मोटापा कई बीमारियों का शुरुआत संकेत माना जाता है. अगर आप भी इसी बाहर निकलती तोंद और मोटापे से परेशान हैं तो किचन में रखी एक चीज को सेवन से इसे कंट्रोल कर सकते हैं। इसे खाने से आप एकदम स्लिम-ट्रिम हो जाएंगे. इस एक चीज को आप सुबह और शाम के समय स्नैक्स के रूप में भी ले सकते हैं. यहां हम बात कर रहे हैं मखाने की। मखाने में कैल्शियम से लेकर कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैंमखाने अगर आप स्वाद के शौकीन हैं तो मखाने को घी-नमक या काली मिर्च के फ्लेवर के साथ रोस्ट कर खा सकते हैं. इतना ही नहीं नियमित रूप से मखाने का सेवन आपका वजन कम करने में भी काफी लाभदायक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे मखाने का सेवन करें।

मखाना खाने से कैसे कम होता है वजन?
कई लोगों के मन में ये सवाल ये जरूर होता है कि आखिरकार मखाना खाने से कैसे कम होता है वजन? इसका जवाब है कि मखाने में डाइटरी फाइबर पाया जाता है। इसमें मौजूद फाइबर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है. इससे फैट बर्निंग प्रोसेस तेज हो जाती है। इसके साथ ही मखाने में मौजूद कैल्शियम से लेकर आयरन और मैग्नीशियम वजन को बढऩे से रोकते हैं। यह डाइजेशन को बेहतर बनाता है. इससे व्यक्ति का फैट कम हो जाता है।

वजन कम करने के लिए खाएं मखाने का भेल
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए मखाने की भेल बनाकर खा सकते हैं। इसके लिए एक बाउल में टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, ककड़ी और खीरा काट लें. इसके बाद मखानों को कढ़ाई में डालकर हल्का सा फ्राई कर लें. अब टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, ककड़ी और खीरा को मखानों के साथ मिक्स कर लें. इसमें नमक, नींबू, इमली की चटनी और काली मिर्च डाल लें. आपकी मिक्स चाट बनकर तैयार हो जाएगी।

वजन कम करने के लिए भूनकर खाएं मखाने
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो मखानों को डाइट में जरूर शामिल करें. आप इसे भूनकर भी खा सकते हैं. स्वादिष्ट बनाने के लिए एक कढ़ाही में थोड़ा सा घी और नमक डालें, इसके बाद मखानों को धीमी आंच पर भून लें. सुबह नाश्ते के समय और शाम को स्नेक्स के रूप में लें। इससे आपका वजन धीरे धीरे कट जाएगा।

(आर एन एस ) 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top