Headline
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी

फिल्म श्रीकांत का ट्रेलर रिलीज, दृष्टिहीन उघोगपति की भूमिका में छा गए राजकुमार राव

फिल्म श्रीकांत का ट्रेलर रिलीज, दृष्टिहीन उघोगपति की भूमिका में छा गए राजकुमार राव

राजकुमार राव का नाम बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जो अपने हर किरदार में रच-बस जाते हैं। ट्रैप्ड, बरेली की बर्फी और स्त्री जैसी कई फिल्मों में वह अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं।अब एक बार फिर राजकुमार चर्चा में हैं, क्योंकि उनकी फिल्म श्रीकांत: आ रहा है सबकी आंखें खोलने का ट्रेलर रिलीज हो गया है। पिछले दिनों पहले इससे राजकुमार की पहली झलक सामने आई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो पैसा कमाती हैं और कुछ ऐसी होती हैं, जो एक अभिनेता या निर्देशक या यहां तक कि निर्माता बनने के उसके पूरे सफर को सार्थक बनाती हैं और जिनकी कहानी सीधे दिल को छूती है, श्रीकांत इसी श्रेणी में आती है।इसका ट्रेलर शानदार है। राजकुमार ने एक दृष्टिहीन व्यक्ति के किरदार की नब्ज को बखूबी पकड़ा है। उनका एक-एक सीन देखने लायक है।ये कहानी सचमुच काफी रोचक और दमदार होने वाली है।

श्रीकांत का निर्देशन तुषार हीरानंदानी ने किया है, वहीं इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हीरानंदानी ने मिलकर किया है।फिल्म में राजकुमार के अलावा ज्योतिका, अलाया एफ और शरद केलकर भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे।यह फिल्म 10 मई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। राजकुमार के अभिनय ने इसकी रिलीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। खुद अभिनेता भी इसे लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

यह फिल्म दृष्टिहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला के जीवन पर आधारित है्र जो कई लोगों के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। इस फिल्म के जरिए उनकी जिंदगी के संघर्ष को दिखाया जाएगा।श्रीकांत एक भारतीय उद्योगपति और बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक हैं। श्रीकांत ने बोलैंट इंडस्ट्रीज के संस्थापक के रूप में प्रसिद्धि प्राप्त की, जो अकुशल और अलग-अलग विकलांग व्यक्तियों को पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद बनाने के अवसर प्रदान करती है।

राजकुमार जल्द ही फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगे। इसमें उनकी जोड़ी जाह्नवी कपूर के के साथ बनी है। उनकी यह फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।इसके अलावा वह श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म स्त्री 2 में मुख्य भूमिका निभाएंगे।फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो भी उनके खाते से जुड़ी है, जिसमें अभिनेत्री तृप्ति डिमरी उनकी जाड़ीदार बनी हैं। ड्रीम गर्ल 2 के निर्देशक राज शांडिल्य इसका निर्देशन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top