Headline
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

एस जीएसटी संग्रह में नए आयाम स्थापित कर रहा उत्तराखंड

एस जीएसटी संग्रह में नए आयाम स्थापित कर रहा उत्तराखंड

इस वर्ष माह अगस्त तक कुल 2507 करोड़ रुपये का किया जा चुका है राजस्व संग्रहण

विगत वर्ष अगस्त माह तक हुआ था कुल 2202 करोड़ का जीएसटी संग्रहण

औसत वृद्धि दर में उत्तराखण्ड देश मे चौथे स्थान पर

देहरादून।  एस जीएसटी (स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) संग्रहण के मामले में उत्तराखंड नए आयाम स्थापित कर रहा है। वर्ष 2024 में माह अगस्त तक राज्य कर विभाग द्वारा 2507 करोड़ रुपये का राजस्व संग्रहण किया गया है जो गत वर्ष इसी अवधि के सापेक्ष 14 प्रतिशत अधिक है। जबकि विगत वर्ष अगस्त माह तक कुल 2202 करोड़ का एस जीएसटी संग्रहण हुआ था। नेट एस०जी०एस०टी० के अन्तर्गत माह अगस्त, 2024 तक किये गये कुल राजस्व संग्रहण की तुलना में अन्य राज्यों के राजस्व संग्रहण से करने पर औसत वृद्धि दर के आधार पर उत्तराखण्ड राज्य चौथे स्थान पर रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों का प्रयास रहा है कि राज्य के राजस्व अर्जन में बढ़ोत्तरी की जाए। इसमें राज्य कर विभाग अहम भूमिका निभा रहा है। प्रदेश में एस जीएसटी संग्रहण से राजस्व वृद्धि पर आधिकाधिक ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए टैक्स चोरी करने वालों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। ’बिल लाओ, इनाम पाओ’ जैसी योजनाओं के जरिये आम उपभोक्ता को एस जीएसटी के सम्बंध में न केवल जागरूक किया जा रहा है बल्कि इससे कर चोरी रोकने में भी मदद मिल रही है।

राज्य कर विभाग के अनुसार एस०जी०एस०टी० के अन्तर्गत माह अगस्त, 2024 तक राज्य कर विभाग द्वारा कुल रू0 2,507 करोड का राजस्व संग्रहण किया गया है, जो गत वर्ष की इसी अवधि के कुल एस०जी०एस०टी० संग्रहण रू0 2,202 करोड़ के सापेक्ष 14 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार नेट एस०जी०एस०टी० (एस०जी०एस०टी०आई०जी०एस०टी० सेटलमेन्ट) के अन्तर्गत माह अगस्त, 2024 तक राज्य कर विभाग का कुल राजस्व संग्रहण रू0 3,880 करोड़ है, जो गत वर्ष की इसी अवधि के कुल राजस्व संग्रहण रू० 3444 करोड़ के सापेक्ष 13 प्रतिशत अधिक रहा है। माह अगस्त, 2024 तक एस०जी०एस०टी० संग्रहण की राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर 09 प्रतिशत एवं नेट एस०जी०एस०टी० संग्रहण की राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर 11 प्रतिशत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top