Headline
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने विपक्ष नेता राहुल गांधी से की मुलाकात, पहलवानों की टिकट पक्की होने के आसार 

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने विपक्ष नेता राहुल गांधी से की मुलाकात, पहलवानों की टिकट पक्की होने के आसार 

नई दिल्ली। हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं कि पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस बीच  विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद अब कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पहलवानों की टिकट पक्की हो सकती है।दरअसल, कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लडऩे की अटकलों के पीछे की वजह यह मानी जा रही है कि साल 2023 से चल रहे भारतीय पहलवानों के विरोध के पीछे की वजह भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के तत्कालीन अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह थे।

पहलवानों ने उन पर यौन उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद से ही पहलवानों की भाजपा से नाराजगी साफ तौर पर दिखाई देने लगी थी। विनेश फोगाट ने पिछले शनिवार को किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर किसानों के प्रति अपना समर्थन जताया था। वह शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पहुंची थीं। इस दौरान विनेश से यह भी पूछा गया कि क्या वह चुनाव लड़ेंगी? इस पर पहलवान ने जवाब दिया कि वह राजनीति के बारे में नहीं जानतीं, लेकिन किसानों का पूरा समर्थन करती हैं।

विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों ने उस समय और भी जोर पकड़ लिया जब दोनों ने राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस एक-दो दिन में हरियाणा में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करने वाली है।

वहीं, उम्मीदवारों की सूची जारी होने से पहले पहलवानों की यह मुलाकात इस बात के संकेत को और मजबूत कर रही है कि पहलवान फोगाट और पुनिया हरियाणा विधानसभा चुनाव कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर लड़ सकते हैं।

27 अगस्त 2024 को हरियाणा के जींद में एक कार्यक्रम में विनेश फोगाट ने कहा था कि उन पर राजनीति में आने का दबाव है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह इस बारे में अपने बड़ों से सलाह लेंगी। विनेश ने कहा था कि जब उनका मन स्थिर और साफ होगा, तब वह सोचेंगी कि आगे क्या करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top