Headline
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख

यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज

यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हुई रिलीज

यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 इस साल 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और महज 20 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 110.57 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब आर्टिकल 370 ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है।ऐसे में जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देख पाए, वह अब इसे ओटीटी पर देख सकते हैं।

आर्टिकल 370 में प्रियामणि, स्कंद ठाकुर, अश्विनी कौल, वैभव तत्ववादी, अरुण गोविल और किरण करमरकर जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।इस फिल्म के निर्देशन की कमान राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आदित्य सुहास जंभाले ने संभाली है, वहीं फिल्म का निर्माण यामी के पति और निर्देशन आदित्य धर ने किया है।फिल्म की कहानी आदित्य ने मोनाल ठाकर के साथ लिखी है।इस फिल्म में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के दौरान आईं चुनौतियों को दिखाया गया है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है।

इस फिल्म की देश के बड़े-बड़े राजनेताओं ने भी जमकर तारीफ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था, मैंने सुना है कि इस सप्ताह अनुच्छेद 370 पर एक फिल्म रिलीज होने जा रही है। यह अच्छी बात है क्योंकि इससे लोगों को सही जानकारी प्राप्त करने में मदद मिलेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने परिवार के साथ फिल्म देखने के बाद इसकी तारीफ की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top