Headline
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
देहरादून में महिला जन आक्रोश रैली, मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
प्रधानमंत्री मोदी ने टिहरी सड़क हादसे पर जताया दुःख
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से भूतपूर्व सैनिक के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली और उनके साथियों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव करता रहेगा प्रेरित- सीएम
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत
मुख्यमंत्री धामी ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर किया स्वागत

आम आदमी पार्टी को लगा झटका, लोकसभा चुनाव से पहले कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा 

आम आदमी पार्टी को लगा झटका, लोकसभा चुनाव से पहले कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा 

देहरादून। लोकसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट समेत कई पदाधिकारियों ने प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा दे दिया। उधर, पार्टी के प्रदेश सहप्रभारी रोहित मैहरोलिया ने कहा, भाजपा के दबाव में आकर कुछ लोगों ने इस्तीफा दिया है। ये वे लोग है, जिनकी पार्टी की कार्यप्रणाली में कोई आस्था नहीं है। रविवार को जोत सिंह बिष्ट के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बिष्ट, आरपी रतूड़ी, हिम्मत बिष्ट, प्रवक्ता कमलेश रमन, संगठन सचिव हेम आर्य, सचिव चंद्रशेखर पांडे, बलवंत पंवार ने इस्तीफा दिया है। जोत सिंह बिष्ट ने दावा किया कि उनके साथ प्रदेशभर से 200 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दिया। उनका कहना है कि सितंबर 2023 में प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में पार्टी के लिए मेहनत से काम करने वाले पदाधिकारियों की उपेक्षा को लेकर अपने पद से त्यागपत्र दिया था।

इसके बाद पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर दी, लेकिन अब तक कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया, जो लोग पार्टी के रात-दिन मेहनत कर रहे हैं, उन पर पार्टी हाईकमान को भरोसा नहीं है। पार्टी की पहाड़ विरोधी मानसिकता के चलते पार्टी के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी रोहित मैहरोलिया ने कहा, वर्तमान समय में आम आदमी पार्टी एक विशाल ट्रेन का स्वरूप ले चुकी है, जो अपने गंतव्य की ओर तेज गति से बढ़ रही है। रास्ते में पड़ रहे छोटे-बड़े स्टेशन पर यदि चार यात्री उतर रहे हैं, तो 500 यात्री ट्रेन में चढ़ रहे हैं। पिछले कुछ समय से पार्टी में अपने हित साधने को लेकर कुछ लोग अपनी मनमानी करने का दबाव बनाने का प्रयास कर रहे थे। पार्टी के संज्ञान में आया कि पार्टी से इस्तीफा देने वाले लोग दूसरे राजनीतिक दलों के संपर्क में थे। जो लोग 200 कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी छोड़ने की बात कह रहे हैं, उनके साथ सात लोग भी नहीं थे।

संगठन का समर्पित कार्यकर्ता पार्टी के साथ है। भाजपा सरकार के दबाव में चंद लोग पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।पार्टी का शीर्ष नेतृत्व शीघ्र ही उत्तराखंड में संगठन निर्माण कर आगामी सभी चुनाव में अपनी भागीदारी के लिए काम कर रहा है। आम आदमी पार्टी में कई लोग शामिल देहरादून के वार्ड रीठा मंडी में क्षेत्र में कई लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी की सोनी व खुर्शीद अहमद के सहयोग से डीके पाल के नेतृत्व में दीपक कुशल, नवीन बाल्मीकि, शराफत भाई, सईद, इरफान, जाकिर, नरेश सारथी, विमला देवी, कासिम भाई, आरिफ मोहमद, कैलाश चंद्र, नमिता, सायरा बानो, कामरान अली, राशिद खान, इकबाल, नरेश यादव, राव मुकीम, हाजी अब्दुल करीम, राजकुमार बाल्मीकि, सायरा सईद, आलोक कुमार, नवीन कुमार, राजेंद्र सिंह, आसमा, नईमा, अशरफ, आर्यन, सतीश धीमान, सरोज देवी आदि ने पार्टी सदस्यता ग्रहण की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top