Headline
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
ऋषिकेश उप जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य शिविर में तीसरे दिन 795 मरीजों ने उठाया लाभ
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
अवैध निर्माण पर एमडीडीए का एक्शन तेज, देहरादून और ऋषिकेश में दो निर्माण सील
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
कांवड़ मेला-2026: एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात पर जोर
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
महिला सशक्तिकरण से ही साकार होगा विकसित भारत का सपना- रेखा आर्या
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
मसूरी की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश, मंत्री गणेश जोशी ने की समीक्षा बैठक
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

देहरादून के घने इलाके में गुलदार ने 12 साल के बालक को किया घायल

देहरादून के घने इलाके में गुलदार ने 12 साल के बालक को किया घायल

शहरों में बढ़ रहे गुलदार के हमले

दहशत- लोगों के शोर मचाने के बाद गुलदार निखिल को घायल कर भागा

पास के जंगल में लकड़ी बीनने गया था निखिल व अन्य बच्चे

दून अस्पताल में घायल मासूम का इलाज जारी, खतरे से बाहर

देहरादून। कुछ दिन पहले सिंगली गांव में एक मासूम को मारने की घटना के बाद शहर की मुख्य कैनाल रोड पर एक लैपर्ड ने 12 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। घटना लगभग 6.30 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कैनाल रोड स्थित कण्डोली निवासी 12 साल के निखिल पर गुलदार ने हमला कर घायल कर डित। उस समय कुछ बच्चे पास के जंगल में लकड़ी बीनने गए थे। रिस्पना, संधोवाली इलाके में यह घटना हुई। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बाला सुंदरी मंदिर है। लोगों व साथ के बच्चों के हल्ला करने पर गुलदार ने निखिल को छोड़ पास के जंगल में भाग गया।

हमले में निखिल बुरी तरह घायल हो गया। लहूलुहान मासूम को 108 के माध्यम से दून हॉस्पिटल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उनके सामने ही गुलदार ने निखिल पर हमला किया। दून हॉस्पिटल के मुख्य पीआरओ महेंद्र भण्डारी ने बताया कि घायल निखिल का सिटी स्कैन व मरहम पट्टी के बाद वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस व वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंच गए। गुलदार के शहर के बीच स्थित इलाकों में बढ़ रहे हमलों से लोगों में दहशत का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top