Headline
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
नंदा की चौकी में 12 घंटे में लौटी रफ्तार, तेज फैसलों और जवाबदेह शासन ने जीता लोगों का भरोसा
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
संसद में गूंजा उत्तराखंड का दर्द, सांसद अजय भट्ट ने बरसाती आपदाओं के लिए मांगा विशेष पैकेज
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
कालाढूंगी में ‘विकसित भारत 2047’ और ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम, चित्र प्रदर्शनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दिया संदेश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन सख्त, उपनल कर्मियों के अनुबंध तीन दिन में पूरे करने के निर्देश
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
ऑरेंज अलर्ट पर नैनीताल प्रशासन हाई अलर्ट, 29 जुलाई को भारी बारिश की चेतावनी
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून–कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने का रेल मंत्री ने दिया आश्वासन
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
देहरादून में उत्तराखंड, यूपी और हरियाणा की SDRF ने किया संयुक्त आपदा प्रबंधन अभ्यास
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल का सवाल, इलेक्ट्रिक कार निर्माण को बढ़ावा देने की योजना पर सरकार ने दिया जवाब

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी देवभूमि, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में किया गया सुंदरकांड पाठ 

देहरादून। राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में सुंदरकांड पाठ किया गया। हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में भव्य सजावट की गई। शहर में कई स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई तो मंदिरों में सुंदरकांड के पाठ के साथ ही अन्य धार्मिक आयोजन किए गए। शहर में कई जगह भंडारे भी लगाए गए। मंगलवार को राजधानी दून में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। झाझरा के श्रीबालाजी धाम में सवा 11 मन का लड्डू बनाकर भोग लगाया गया। इसके साथ ही यहां हनुमानजी को सोने का चोला चढ़ाया गया। दून के श्रीपृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में हनुमानजी की पूजा की गई।

इसके अलावा मंदिर में विराजमान पंचमुखी सिंदुरिया हनुमानजी को चांदी का चोला चढ़ाया गया। यहां हनुमान जी को 51 किलो तिरंगा लड्डू का भोग लगाया गया। प्रेमनगर के श्रीसनातन धर्म मंदिर में हनुमान जी को नया चोला पहनाया गया। इसके बाद बेसन और बूंदी के लड्डू का भोग लगाया गया। वहीं यमुनोत्री धाम में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर हनुमान मंदिर के पुजारी भरत महाराज की अगुवाई में पूजा अर्चना कर कीर्तन भजन किए गए। कर्णप्रयाग में भी हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर झांकी निकाली गई। मंदिरों और घरों में सुंदरकांड पाठ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top