Headline
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
क्राइम मीटिंग में एसएसपी का कडा रूख, लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारियों को दी सख्त हिदायत
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
राज्यसभा में डॉ. नरेश बंसल ने उठाया नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर का मुद्दा, गडकरी ने दी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी

उत्तराखंड में शीत प्रकोप के बढ़ने से मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाले से जन-जीवन हुआ प्रभावित

उत्तराखंड में शीत प्रकोप के बढ़ने से मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाले से जन-जीवन हुआ प्रभावित

देहरादून। उत्तराखंड में शीत प्रकोप बढ़ने लगा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक सुबह-शाम कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मैदानी क्षेत्रों में कोहरा और पहाड़ों में पाले से जन-जीवन प्रभावित होने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के साथ हल्के हिमपात की आशंका है। पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

वहीं बात करें प्रदेश में बीते दिनों की तो रविवार को दून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह हल्की धुंध छायी रही। हालांकि, दोपहर में चटख धूप खिली। शाम को सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी। साथ ही कहीं-कहीं आंशिक बादल भी छाए रहे। सुबह-शाम दून में भी सर्दी सितम ढाने लगी है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला दुश्वारी बढ़ा रहा है। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा परेशानी का सबब बन रहा है।

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। अन्य जिलों में पाला पड़ने की आशंका है। पारे में गिरावट आने से सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

उत्तराखंड के इन जिलों में आज और कल का तापमान

शहर – अधिकतम – न्यूनतम

देहरादून (18 दिसंबर) – 20.0 – 07.0

(19 दिसंबर) – 20.0 – 07.0

हरिद्वार (18 दिसंबर) – 21.0 – 06.0

(19 दिसंबर) – 21.0 – 05.0

कोटद्वार (18 दिसंबर) – 21.0 – 05.0

(19 दिसंबर) – 20.0 – 04.0 (डिग्री सेल्सियस में)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top