Headline
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
कुमाऊं आयुक्त ने आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागियों को समझाए कमिश्नरी के कार्य
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सेवा सप्ताह के तहत कालसी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 150 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
मंत्री राम सिंह कैड़ा का सख्त रुख, चाफी–पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, सीएम धामी ने किया कलश यात्रा का नेतृत्व
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी:डा. नरेश बंसल
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना

फिट उत्तराखंड अभियान का आगाज 18 से- रेखा आर्या

फिट उत्तराखंड अभियान का आगाज 18 से- रेखा आर्या

फिट उत्तराखंड का अलग पोर्टल और मोबाइल एप जारी होगा

2 अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए हजारों लोगों को जोड़ा जाएगा

देहरादून। 18 सितंबर से प्रदेश में फिट उत्तराखंड अभियान का आगाज होने जा रहा है। मंगलवार को खेल विभाग की बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने इसके समेत कई अन्य योजनाओं की समीक्षा की। बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि फिट उत्तराखंड अभियान की तैयारी काफी दिनों से की जा रही थी और 18 सितंबर को मुख्यमंत्री इसके विशेष पोर्टल व मोबाइल ऐप का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 2 अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए प्रदेश के हर आयु वर्ग के हजारों लाखों लोगों को एप और पोर्टल से जोड़ने के लिए विभिन्न रोचक प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि यह अभियान हर आयु वर्ग के लोगों को उनके स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से चलाया जा रहा है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि खेल महाकुंभ नाम से होने वाला खेल आयोजन इस साल से नए फॉर्मेट में कराया जाएगा और इसका नाम सीएम कप होगा। इसकी प्रतिस्पर्धाएं न्याय पंचायत स्तर से शुरू होकर प्रदेश स्तर तक आयोजित की जाएगी। यह आयोजन 1 अक्टूबर से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके अतिरिक्त बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के लिए बजट की व्यवस्था पहले से करने के निर्देश दिए, जिससे कि खिलाड़ियों को समय से पैसा पहुंचाया जा सके। साथ ही खेल विभाग में नियुक्त संविदा प्रशिक्षकों के मानदेय के लिए भी बजट का प्रबंध पहले से करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी स्थापित करने की दिशा में हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई।

बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, अपर खेल निदेशक अजय अग्रवाल, स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई, उपनिदेशक शक्ति सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Back To Top