Headline
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
जौनपुर क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज निर्माण की घोषणा, प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का घर-घर चरण शुरू, बीएलओ ने गणना प्रपत्रों का वितरण किया प्रारंभ
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
चारधाम यात्रा मार्गों पर एमआरपी से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : आयुक्त
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
मंत्री गणेश जोशी ने टिहरी में चारधाम यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण, दिए गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत
दक्षिणी फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, पांच लोगों की मौत

मोदी के नेतृत्व में विश्व में बज रहा भारत का डंका- महाराज

मोदी के नेतृत्व में विश्व में बज रहा भारत का डंका- महाराज

सोनीपत की चुनावी रैली में गरजे महाराज

देहरादून/सोनीपत (हरियाणा)। मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अभी तक 04 करोड़ पक्के घरों का निर्माण किया है और अब हमने अपने संकल्प पत्र के माध्यम से 03 करोड़ घर और बनाने का संकल्प लिया है। मोदी सरकार ने जन धन योजना, पीएम गरीब कल्याण योजना, हर घर जल योजना, स्मार्ट सिटी नमामि गंगे योजना के अलावा वंदे भारत ट्रेन, 80 नए एयरपोर्ट, संसद में महिलाओं को 33% आरक्षण और नए संसद भवन की सौगात भी देश के लोगों को दी है।

उक्त बात प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक सतपाल महाराज ने सोमवार को लक्ष्मी पैलेस, सफीदो, जींद जिला, हरियाणा में सोनीपत से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मोहन लाल बडोली के समर्थन में आयोजित विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आर्थिक समृद्धि के मामले में मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, धारा 370 को हटाने और तीन तलाक को खत्म करने जैसे सभी वादे पूरे किए हैं। पीएम मोदी की उज्ज्वला योजना से देश की 10 करोड़ 35 लाख महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। हमने सस्ता गैस सिलेंडर घर-घर पहुंचा है अब सस्ती रसोई गैस को पाइप लाइन के माध्यम से पहुंचने का संकल्प लिया है।

भाजपा के स्टार प्रचारक महाराज ने कहा कि आर्थिक समृद्धि के मामले में 2014 से अब तक मोदी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में हम भारत को 11वें स्थान से 5वें स्थान पर ले आये हैं। भाजपा के संकल्प पत्र के माध्यम से अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने के संकल्प के साथ-साथ 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की भी गारंटी दी है। महाराज ने कहा कि आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शक्तिशाली नेतृत्व के कारण विश्व में भारत का डंका बज रहा है।

इस अवसर पर राजू मोर, कर्मवीर सैनी, विजयपाल, सुरेश कौशिक, श्रवण गर्ग, बच्चन सिंह आर्य, ललित मित्तल, राजबीर, जयकिशन सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

One thought on “मोदी के नेतृत्व में विश्व में बज रहा भारत का डंका- महाराज

  1. Thanks for ones marvelous posting! I certainly
    enjoyed reading it, you can be a great author.
    I will be sure to bookmark your blog and definitely will come back
    at some point. I want to encourage yourself to continue
    your great posts, have a nice weekend!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top