सोशलिस्ट पार्टी इंडिया( उत्तराखंड यूनिट) का हुआ आम आदमी पार्टी में विलय, प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर की अध्यक्षता में आज देहरादून स्थित आप पार्टी के प्रदेश कार्यालय में देहरादून जनपद के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान जहां एक ओर संगठन विस्तार और संगठन मजबूती पर चर्चा हुई वहीं आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विचार विमर्श किया गया। इसके साथ यह भी तय हुआ कि, आम आदमी पार्टी आने वाले नगर निगम और निकाय चुनाव मजबूती से लड़ेगी और अपने उम्मीदवार हर सीट पर खड़ा करेगी।

इसके बाद देहरादून प्रेस क्लब में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचकर पार्टी अध्यक्ष की मौजूदगी में उत्तराखंड का एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय राजनीतिक दल सोशलिस्ट पार्टी (इण्डिया) उत्तराखंड का बिना शर्त आप पार्टी मे विलय हुआ। जिसमे कई लोगों ने आप पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप पार्टी की नीतियों से प्रेरित होकर आज एक दल का आप पार्टी में विलय हुआ है जिससे यह साफ है कि लोग आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों से पूरी तरह से परिचित है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग आज मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं लेकिन मौजूदा सरकार लोगों का हक देने के बजाय लोगों को और भी समस्याओं में धकेलना का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा रोजगार स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं हर नागरिक का अधिकार है लेकिन उत्तराखंड के पहाड़ों में आज भी लोग इन तमाम चीजों से वंचित हैं जिस वजह से पलायन तेजी से बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि चाहे दिल्ली हो या पंजाबी आम आदमी पार्टी की सरकार ने वह सब करके दिखाया है जो उन्होंने वादे जनता से किए थे और वही सब कार्य करने की जरूरत उत्तराखंड में भी है इसलिए उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का संघर्ष लगातार आगे जारी रहेगा ताकि यहां के लोगों को उनके मूलभूत अधिकार मिल सके।

उन्होंने आप पार्टी में विलय होने के बाद पार्टी में शामिल होने वाले प्रदेश अध्यक्ष अकबर, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र खंडूरी, प्रमुख महासचिव जोगिंदर सिंह, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा, सनोवर खान आदि सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद अदा किया।

One thought on “सोशलिस्ट पार्टी इंडिया( उत्तराखंड यूनिट) का हुआ आम आदमी पार्टी में विलय, प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम पदाधिकारियों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन”

  1. Hi! This is my 1st comment here so I just wanted to give a quick shout out and tell you I genuinely enjoy reading through your blog posts.
    Can you suggest any other blogs/websites/forums that cover the same subjects?
    Thanks for your time! xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top