Headline
सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं ये 6 हरी पत्तियां, इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर दिल और पाचन तक को मिलता है फायदा

24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा

अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक

दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ

मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू

देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य

डीएम ने की ई-आफिस प्रगति समीक्षा, तकनीकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के दिए निर्देश

नंबर प्लेट हटाकर सहारनपुर बेचने ले जा रहा था बाइक, ऑपरेशन प्रहार के तहत सहसपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

यातायात सुधार एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान तैयार कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
यातायात सुधार एवं पार्किंग व्यवस्था को लेकर डीएम सख्त, माइक्रो लेवल प्लान तैयार कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू

मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू

देहरादून। मसूरी रोड पर देर रात एक स्कूटी सवार गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने मौके पर पहुंचकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई 2026 की देर रात जिला कंट्रोल रूम (डीसीआर) देहरादून से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि शिव मंदिर से करीब एक किलोमीटर आगे मसूरी रोड पर एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से उपनिरीक्षक राजवर सिंह राणा के नेतृत्व में टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

मौके पर पहुंचने पर पता चला कि स्कूटी सवार करीब 50 मीटर गहरी और खड़ी खाई में गिरा हुआ है। दुर्गम भू-भाग और रात के अंधेरे के बावजूद एसडीआरएफ ने जिला पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर तत्काल बचाव अभियान शुरू किया। तकनीकी उपकरणों की मदद से रेस्क्यू टीम घायल तक पहुंची और उसे स्ट्रेचर में सुरक्षित बांधकर सावधानीपूर्वक खाई से बाहर निकाला।

रेस्क्यू के बाद घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया और आगे के इलाज के लिए जिला पुलिस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। घायल की पहचान रोहित (36 वर्ष), पुत्र सुरेश, निवासी आवास विकास कॉलोनी, ऋषिकेश के रूप में हुई है।

Back To Top